Blog

पहली रोटी गाय की तहत मुहिम की गई गौ अक्षय पात्र की स्थापना: दाती जी महाराज

पहली रोटी गाय की तहत मुहिम की गई गौ अक्षय पात्र की स्थापना: दाती जी महाराज

पहली रोटी गाय की तहत मुहिम की गई गौ अक्षय पात्र की स्थापना: दाती जी महाराज 


साहिबाबाद के एक बैंक्विट हॉल में हिंदू परिवार गोरक्षक संगठन ने पहली रोटी गाय की मुहीम के तहत गो अक्षय पात्र की स्थापना की। मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष में श्री श्री 1008 श्री शनिधाम पीठाधिश्वेर महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी निजस्वरूपानंद जी महाराज (दाती महाराज) और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर मौजूद रहे। उन्होंने गोमाता के महत्व के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथियों ने बताया कि पहली रोटी गाय की देने से घर का वास्तुदोष समाप्त होता है। साधु संत उपस्थित रहें। इस अवसर पर 


कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा की गौ माता की सेवा का कार्य बहुत सहरानीय है पूज्य दाती जी महाराज पिछले कई वर्षो से यह कार्य करते आ रहें है में महाराज जी को साधुवाद देता हू 

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी अपने विचार रखे और कहा की गौ माता के प्रति हमारा प्यार और निष्ठा सदैव अन्य लोगों के लिए प्रेरक व अनुकरणीय होता है। आने वाली पीढ़ी हमारी इन गतिविधियों से जीव-जंतु और पशुओं के प्रति अपने दायित्व सही तरीके से निर्वाह कर सकती है। वही हमारे आत्म संतोष के लिए भी और जीवन में शांति तथा उत्साह बनाए रखने के लिए गौ माता की हर तरह से सेवा करते रहना चाहिए। 


सभा को संबोधित करते हुए परमहंस दाती जी महाराज ने कहा कि हमारे हिन्दु संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। हिन्दुस्तान में गौ को माता का रुप दिया गया है । गौ माता के साथ सनातन काल से आस्था भी जुड़ी हुई है  हमें गौमाता की रक्षा व सेवा संतान की तरह करनी चाहिए। गौ मां इस धरती में सबसे पावन पशु है। उसमें देवताओं का वास है। भगवान की कृपा पाने हमें सच्चे मन से गौ सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की कृपा का प्रसाद भी गौ सेवकों को मिलता है। गौ सेवा से मानव को संतोष गुण की प्राप्ति होती है। गौ माता से प्राप्त अमृतमय दुग्ध से मनुष्यों को निरोगी काया का वरदान भी मिलता है। गौ माता को बचाने के लिए हर मानव को आगे आना होगा। देश को बचाना है तो गौ माता की रक्षा करना आवश्यक है। इससे देश में सकारात्मक माहौल बनेगा और देश का विकास होगा।  इसी के साथ हिंदू परिवार गोरक्षक संगठन की तरफ से दिल्ली एनसीआर के अंदर 200 गो अक्षय पात्र लगाने की घोषणा की गई। अध्यक्ष रोहित गुप्ता, शिव प्रताप, प्रदीप अरोड़ा, आर्यन पाल इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी निजस्वरूपानंदपुरी जी महाराज (दाती जी महाराज ) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शिवाप्रेमानंद जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिओम गिरी जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के महंत दयालपुरी, दिल्ली प्रदेश के सचिव प्रेमपुरी,  दिल्ली प्रदेश के महामंत्री श्रीमहंत भोलागिरी जी महाराज, गाजियाबाद मंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत कन्हैयागिरी जी महाराज, गाजियाबाद के महामंत्री श्रीमहंत विजयगिरी जी महाराज, दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत श्यामनाथ जी महाराज, श्रीमहंत धनराज गिरी जी महाराज, महंत प्रेमप्रकाश बरह्मचारी, स्वामी प्रज्ञानंद पुरी जी महाराज, महंत सतिशदास जी महाराज, महंत सूरजगिरी जी महाराज,  महंत पूजागिरी जी महाराज, महंत कमलगिरी जी महाराज, श्रीमहंत हितेश्वेरगिरी जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के कोतवाल स्वामी गिरिजानंद सरस्वती जी महाराज आदि उपस्थित थे राष्ट्रीय सन्त सेवा एवं गौरक्षा कल्याण परिषद अध्यक्ष नागेश गुर्जर, रोहित गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू परिवार गौ रक्षक, आशीष पाल, विकास पंडत इस दौरान सभी ने गौरक्षक और गौसंवर्धन की दिशा में पहली रोटी गाय को देने का संकल्प लिया।