Blog

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुज्य दाती जी महाराज की अध्यक्षता में हुआ वार्षिक उत्सव

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुज्य दाती जी महाराज की अध्यक्षता में हुआ वार्षिक उत्सव

बसंत पंचमी, माँ सरस्वती के जन्मोत्सव तथा पूज्य महामण्डलेश्वर रामशरणगिरी जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर आज राजधानी में विशाल एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

      

इस पवन अवसर पर राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी परमहंस निजस्वरूपानंदपुरी जी महाराज ( दाती जी महाराज) जी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि माँ भगवती सरस्वती का पूजन अर्चन करने से सद्ज्ञान की प्राप्ति होती है औऱ तब जीव समाज औऱ राष्ट्र की सेवा में लगता है वही उन्होंने गौ माता की सेवा के लिए सभी संतो और श्रद्धालुओं को प्रेरित क्या और कहा की गौमाता की सेवा से जीवन के सम्पूर्ण कष्टों से क्षण भर में मुक्ति मिल जाती है पूज्य दाती महाराज जी ने कहा कि पूज्य महामण्डलेश्वर गिरी जी महाराज का जीवन सदा ही समाज, राष्ट्र और प्रत्येक मानव के कल्याण के लिए समर्पित रहा है महाराज जी ने अपना जीवन बहुत से जनकल्याण के कार्यो को समर्पित किया हुआ है सामाजिक समरसता के लिए समय समय पर बहुत से आयोजन कर समाज को एक धारा में जोड़ने का कार्य भी साथ ही चल रहा है पूज्य गिरी जी महाराज श्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य आयोजित धर्म सभा में राजधानी के सामाजिक राजनीतिक, धार्मिक प्रतिनिधियों के अलावा राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद के सभी सदस्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे सभी ने पूज्य महाराज जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनका अभिनंदन किया राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद के नॉएडा मंडल के अध्यक्ष पद की नियुक्ति के लिए सभी पदाधिकारियों ने प्रस्ताव लिए गए उसमे श्रीमहंत धनराज गिरी जी महाराज को सर्व सहमति से अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त क्या गया और उपाध्यक्ष महंत प्रेमप्रकाश बरह्मचारी, सचिव के पद महंत ब्रजभूषण जी महाराज की नियुक्ति हुई


इस अवसर पर राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद के संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य महामण्डलेश्वर श्रीकृष्णशाह विद्यार्थी जी महाराज, बागपत मंडल के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर भैयादास जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी हरिओमगिरी जी महाराज, श्रीमहंत नारायणगिरी जी महाराज प्रवक्ता जुना अखाडा, महामण्डलेश्वर पवित्रतानंदगिरी जी महाराज,  दिल्ली प्रदेश के महामंत्री श्रीमहंत भोलागिरी जी महाराज, गाजियाबाद मंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत कन्हैयागिरी जी महाराज, गाजियाबाद के महामंत्री श्रीमहंत विजयगिरी जी महाराज, दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत श्यामनाथ जी महाराज, श्रीमहंत दयापुरी जी महाराज, महंत पूजागिरी जी महाराज, महंत गिरिशानंद जी महाराज, महंत कमलगिरी जी महाराज, श्रीमहंत हितेश्वेरगिरी जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के कोतवाल स्वामी गिरिजानंद सरस्वती जी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शुक्ल के अलावा सैंकड़ो की संख्या में साधू संत और श्रद्धालु उपस्थित थे